ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार में मुखिया की दबंगई: बुजुर्ग व्यक्ति को जानवरों की तरह पीटा, DM से की थी गड़बड़ी की शिकायत

DARBHANGA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना की बदहाली की कहानियां आम हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी नल जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतें आती

बिहार में मुखिया की दबंगई: बुजुर्ग व्यक्ति को जानवरों की तरह पीटा, DM से की थी गड़बड़ी की शिकायत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना की बदहाली की कहानियां आम हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी नल जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतें आती रही हैं। दरभंगा में इस योजना में हुई गड़बड़ी की शिकायत डीएम से करना एक बुजुर्ग व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया। पंचायत के दबंग मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ बुजुर्ग शख्स को जानवरों की तरह पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, डीएम राजीव रौशन योजनाओं का निरीक्षण करने मिर्जापुर के पंचायत भवन में पहुंचे थे, जहां वे गांव के लोगों की समस्या को सुन रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर पंचायत के रहने वाले सुरेंद्र चौधरी ने डीएम से शिकायत की कि उन्हें नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और उनके घर में अबतक नल जल का कनेक्शन नहीं लगाया गया है। सुरेंद्र चौधरी की शिकायत की डीएम ने जांच की तो मामले को सही पाया। अधिकारियों को निर्देश देने के बाद डीएम वापस चले गए।


डीएम से शिकायत करने से नाराज मिर्जापुर पंचायत के मुखिया राज कुमार चौधरी आपे से बाहर हो गए और बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इस बात की शिकायत डीएम से की है और न्याय की गुहार लगाई है। 

टैग्स