ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार: दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था पंचायत सचिव, वीडियो हो गया वायरल

DARBHANGA: बिहार में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। सरकार के अधिकारी, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधियों के जाम छलकाने की तस्वीर लगातार

बिहार: दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था पंचायत सचिव, वीडियो  हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। सरकार के अधिकारी, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधियों के जाम छलकाने की तस्वीर लगातार सामने आती रही है। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां एक पंचायत सचिव का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


शराब पार्टी का वायरल वीडियो हायाघाट प्रखंड के चंदनपट्टी और पौराम पंचायत के पंचायत सचिव त्रिवेणी यादव का है जिसमें वह जाम छलकाते दिख रहा है। इस वायरल वीडियो में पंचायत सचिव त्रिवेणी यादव कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। शराब पार्टी में मौजूद एक युवक सभी को शराब परोसता नजर आ रहा है। इस वीडियो में पंचायत सचिव त्रिवेणी यादव शराब पीते दिख रहा है। पंचायत सचिव के साथ कुछ और लोग भी शराब का सेवन कर रहे हैं।


इसी दौरान किसी ने शराब पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, इस वीडियो के वायरल होने के बाद हायाघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है। आरोपी पंचायत सचिव ने वीडियो वायरल होने के बाद से अपना मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता