ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Crime News: बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

Bihar Crime News: दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी सिद्धांत कुमार व उसके परिवार पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द किशोरी की बरामदगी का दावा कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण से हड़कंप मच गया है। यह घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां से किशोरी को अज्ञात स्थान पर उठा लिया गया। 


अगवा लड़की की मां ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के कोरिया रायपुर निवासी सिद्धांत कुमार सहित उसके परिवार के कई सदस्यों को नामजद किया गया है।


मां के अनुसार, उसकी बेटी कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में गई थी, जहां आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और लगातार फोन पर परेशान कर रहा था। तीन दिसंबर को लड़की अपने भाई के लिए खाना लेकर गांव की दुकान पर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया।


एफआईआर में आरोपी सिद्धांत कुमार के पिता सुधीर ठाकुर, आदर्श ठाकुर, उसकी मां और एक अन्य भाई को भी सहअभियुक्त बनाया गया है। उधर, थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता