ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 16 लाख रुपए की साइबर ठगी मामले में दो अपराधी अरेस्ट

Bihar News: दरभंगा पुलिस ने 16 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता पाते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने UPI के जरिए ठगी की थी। पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार की दरभंगा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 15 लाख 76 हजार रूपए के खेल का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, पूरा मामला 20 जुलाई का है, जब संजीव कुमार झा नाम के एक व्यक्ति ने दरभंगा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनका मोबाइल खो गया था जिसके कुछ दिन बाद उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 15 लाख 76 हजार रूपए की ठगी कर ली गई है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए इस मामले पर पुलिस ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया। 


तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई और मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर के शिवमंगल कुमार और सीतामढ़ी जिले के आनंद कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए ठगी की रकम निकालने की बात कही है। 


उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले का खुलासा करने के बाद दरभंगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी बैंक डिटेल साझा न करें। साइबर अपराधियों से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता