ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

दाखिल खारिज के नाम पर BDO के रूम महिला को बुला CO कर रहा था गंदा काम, पुलिस ने किया अरेस्ट

BHAGALPUR : बिहार में सुसाशन की सरकार है और यहां के अधिकारी किसी भी तरह के गलत कार्यों में शामिल नहीं होते हैं। यह दावा बिहार सरकार में शामिल कई लोगों के तरफ से किया जाता है। लेकिन

दाखिल खारिज के नाम पर BDO के रूम महिला को बुला CO कर रहा था गंदा काम, पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सुसाशन की सरकार है और यहां के अधिकारी किसी भी तरह के गलत कार्यों में शामिल नहीं होते हैं। यह दावा बिहार सरकार में शामिल कई लोगों के तरफ से किया जाता है। लेकिन, अब यह दावों का पोल खुल गया। यहां का एक सीओ जमीन खारिज के नाम पर महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 


दरअसल, भागलपुर के नवगछिया के लालकोठी स्थित किराये के कमरे पर नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार ने महिला से गलत काम करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने नारायणपुर सीओ को गिरफ्तार कर नवगछिया महिला थाना की हाजत में रखा है। इस सीओ को नारायणपुर के बीडीओ के रूम से गिरफ्तार किया गया। वहीं, पीड़ित महिला की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवाई गई है। 


बताया जा रहा है कि,  महिला को दाखिल-खारिज करने के लिए सीओ ने जमीन के कागजात के साथ नारायणपुर के बीडीओ के रूम पर बुलाया था। वहां सीओ उसके साथ जबरदस्ती करने लगे और दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद पीड़िता ने बाथरूम जाने की बात कहकर पुलिस को फोन किया। इसकी सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय सुनील पांडे ने पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बा‍रीकी से जांच की और बेडशीट व अन्य कपड़ों की जांच के बाद जब्त कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। 


वहीं, पीड़ित महिला के पति ने बताया कि वह मेरे पत्नी के नंबर पर रोज रोज फोन करते थे। आज सुबह भी छह बजे फोन किये थे और नवगछिया आने के लिए कहा था। महिला बोली की बार-बार बोलते हैं कि तुम नवगछिया आओ। हमारा जमीन दो कट्टा छह धुर है। जिसमे से से महिला फिलहाल छह धुर में हम रह रहे हैं। उसका मोटेशन करा दिए थे और अब मोटेशन फिर रद्द हो गया। दो कट्टा का रद्द नहीं हुआ और उसका रजिस्ट्री हो गया। 


इधर, इस घटना को लेकर नवगछिया के डीएसपी मुख्यालय, सुनील कुमार पांडे बताया कि सीओ अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को सीओ के रूम से बरामद किया गया है। महिला का फोन आया था की वहां उसके साथ गलत हो रहा है। वहां पुलिस मौके से सीओ को गिरफ्तार किया गया।  एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करेगी। महिला ने बताया है कि कुछ जमीन मोटेशन का काम था, उसी के संबध में आई थी। उसी समय उसके साथ गलत किया गया। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता