ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल

साइबर ठगों से सावधान: 5 हजार में iPhone लेने के चक्कर में गवां बैठी 27 हजार रूपये, फिर वो हुआ जो पीड़िता ने सोचा ना था

MUNGER: आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाईल आ गया है। जिसके जरिये लोग सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं। लेकिन थोड़ी लापरवाही और लालच के चक्कर में लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस

साइबर ठगों से सावधान: 5 हजार में iPhone लेने के चक्कर में गवां बैठी 27 हजार रूपये, फिर वो हुआ जो पीड़िता ने सोचा ना था
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाईल आ गया है। जिसके जरिये लोग सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं। लेकिन थोड़ी लापरवाही और लालच के चक्कर में लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस जाते हैं। अब मुंगेर का ही मामला ले लीजिए जहां साइबर ठगों ने एक महिला को आईफोन का लालच देकर 27 हजार रूपये की ठगी कर ली। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की।


मुंगेर में सोशल मीडिया पर ठगी का मामला सामने आया है। जमालपुर प्रखंड के जानकी नगर पंचायत क्षेत्र के मिल्की चक एक नम्बर गांव की रहने वाली मधुमिता कुमारी का बेटा मोबाइल देख रहा था। वह इंस्टाग्राम पर रील देखने लगा तभी इंस्टाग्राम पर 5 हजार रुपये में आईफोन मिलने का ऐड उसे दिखा। फिर क्या उसने तुरंत ही आईफोन का आर्डर कर दिया। 


इस संबंध में मधुमिता ने बताया कि साइबर ठगों ने पहले 5 हजार रूपया लिया फिर धीरे-धीरे चार बार में उसने 27348 रुपया अकाउंट पर मंगवा लिया और मोबाइल बंद कर लिया। जब तब वो समझ पाती तब तक साइबर अपराधी उन्हें अपना शिकार बना चुका था। खुद को ठगे जाने का एहसास महिला को और उनके बेटे को हो चुका था। आनन-फानन में वो मुंगेर के लाल दरवाजा में स्थित साइबर थाना पहुंच गए जहां साइबर थाने के थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को लिखित शिकायत दर्ज कराया। 


वही महिला ने साइबर थाने के अलावे ऑनलाइन एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज किया। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर ठगों ने साइबर पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण 12 फरवरी को महिला के खाते में लिये गये 27,348 रूपये वापस कर दिया। जिसके बाद महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। 


इस संबंध में साइबर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि पुलिस की दबिश को देखते हुए साइबर ठगों ने महिला से संपर्क किया और महिला के खाते में 12 फरवरी को 27348 वापस कर दिया। पैसा वापस होते ही महिला थाने पर पहुंची और अपनी शिकायत को वापस लिया। शिकायत वापस करने संबंधी भी उन्होंने आवेदन भी दिया है। 


उन्होंने कहा कि लोग जागरुक रहे और मोबाइल का इस्तेमाल सावधानी से करें। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यदि किसी तरह का लालच दिया जाता है या फिर कोई गिफ्ट देने का एड आता है तो अलर्ट हो जाए। साइबर ठगों के जाल में नहीं फंसे। सही साइट पर जाकर ही ऑनलाइन खरीदारी करें। 


साइबर थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी के साथ साइबर ठगी होता है तो तुरन्त NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराये या फिर 1930 या साइबर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि अपनी पहचान सुरक्षित रखें किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने की जल्दबाजी न करें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

साइबर ठगों से सावधान: 5 हजार में iPhone लेने के चक्कर में गवां बैठी 27 हजार रूपये, फिर वो हुआ जो पीड़िता ने सोचा ना था

साइबर ठगों से सावधान: 5 हजार में iPhone लेने के चक्कर में गवां बैठी 27 हजार रूपये, फिर वो हुआ जो पीड़िता ने सोचा ना था

साइबर ठगों से सावधान: 5 हजार में iPhone लेने के चक्कर में गवां बैठी 27 हजार रूपये, फिर वो हुआ जो पीड़िता ने सोचा ना था

साइबर ठगों से सावधान: 5 हजार में iPhone लेने के चक्कर में गवां बैठी 27 हजार रूपये, फिर वो हुआ जो पीड़िता ने सोचा ना था