ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

CSP संचालक से पौने पांच लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से पौने पांच लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की

CSP संचालक से पौने पांच लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से पौने पांच लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना सीतामढ़ी के परसौनी एनएच-104 की है जहां धोधनी गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक मुसहरी गांव निवासी बसंत कुमार से पौने पांच लाख रुपये की लूट लिये और फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही बेलसंड डीएसपी संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष शम्भू सिंह, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।


सीएसपी संचालक ने बताया कि शुक्रवार को सीतामढ़ी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से चार लाख पचपन हजार रुपये निकाल कर वह बाइक से परसौंनी की ओर जा रहा था तभी इसी बीच धोधनी गांव के पास पीछे से आ रही ग्रे रंग की बिना नंबर की अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर बाइक को रुकवाया और बैग में रखे रुपये छीनकर सीतामढ़ी की ओर भाग निकला। 


ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने पिस्टल लहराते हुए फायरिंग भी की जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। थानाध्यक्ष शम्भू सिंह ने बताया कि फायरिंग की जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन सीएसपी संचालक से लूट का मामला जरूर सामने आया है। घटना का सत्यापन के बाद अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।