ब्रेकिंग
Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!

मुजफ्फरपुर: अपराधियों के हौसले बुलंद, ड्राइवर को मारी गोली, 1 लाख 30 हजार रुपए लूटे

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर शहर को अगर अपराध का शहर कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा. आए दिन शहर और उसके आस पास के इलाकों में लूट, हत्या की घटनाएं आम हैं. ताजा मामला जिले के कांटी थाना इलाके

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर शहर को अगर अपराध का शहर कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा. आए दिन शहर और उसके आस पास के इलाकों में लूट, हत्या की घटनाएं आम हैं. ताजा मामला जिले के कांटी थाना इलाके का है जहां अपराधियों ने एक निजी कंपनी के सर्विस ड्राइवर को गोली मार दी और 1लाख 30 हजार रुपए लूट लिए और आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि निजी कंपनी का ड्राइवर और कंपनी का कैशियर रुपए जमा करने बैंक जा रहे थे कि इसी दौरान चार की तादाद में बाइक सवार अपारधियों ने गाड़ी को हथियार के बल पर रुकवाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान जब ड्राइवर ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटना के बाद नाराज लोगों ने एनएच 28 को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों का समझाया बुझाया और मामले को शांत कराया. मुजफ्फरपुर से सोनू की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता