ब्रेकिंग
Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद

पटना में जलेबी का रस गिरने पर छात्र को मारी गोली, सकते में पुलिस

PATNA : जलेबी का रस गिरने से गुस्साए बदमाश ने पटना में एक छात्र को गोली मार दी. घटना एसके पुरी थाना के पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड़ के उदयन हॉस्पिटल के पास की है. छात्र को गोली

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA  : जलेबी का रस गिरने से गुस्साए बदमाश ने पटना में एक छात्र को गोली मार दी. घटना एसके पुरी थाना के पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड़ के उदयन हॉस्पिटल के पास की है. छात्र को गोली मारने के बाद फरार हो रहे अपराधी को आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि सिवान के बरहरिया के सवाना गांव का रहने वाला रिशु राज राजापुल में रह कर पढ़ाई करता था. मंगलवार की शाम 7 बजे वह बोरिंग कैनाल रोड़ में जलेबी खा रहा था. उसी दुकान के पास अपराधी गोपाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था.

तभी गोपाल के कपड़े पर जलेबी का रस गिर गया और रिशु और गोपाल के बीच बहस होने लगी. इसी बीच गोपाल ने पिस्तौल निकाली और रिशु को गोली मार दी. गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों ने गोपाल को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गोली लगने के बाद रिशु खुद ही सामने के अस्पताल में पहुंचा, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.