ब्रेकिंग
Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला

पत्नी से बहुत प्यार करते थे सुसाइड करने वाले BDO, सेल्फी के थे शौकीन , फिर क्यों आई ये नौबत

PATNA: गया के कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड का रहस्य बरकरार है. उनके फेसबुक पेज और सुसाइड नोट से एक बात साफ हो गया है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे. वह जब भी मौका मिलता

FirstBihar
Manish Kumar
4 मिनट

PATNA: गया के कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड का रहस्य बरकरार है. उनके फेसबुक पेज और सुसाइड नोट से एक बात साफ हो गया है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे. वह जब भी मौका मिलता था पत्नी के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर जरूर डालते थे. उनकी शादी के मात्र 9 माह ही हुए थे.  फिर ऐसे में क्यों अचानक सुसाइड करने की नौबत आ गई.  क्यों रिश्ते में खटास आ गई यह रहस्य बरकरार है.

कोंच BDO की वाइफ का आरोप, कहा- गया DM ने उजाड़ दिया मेरा सुहाग, शादी के 4 माह में ही सब हो गया खत्म


सुसाइड नोट में भी लिखा पुलिस पत्नी को न करेंगे परेशान

राजीव रंजन के सुसाइड के बाद जो 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है. उसके अंतिम लाइन में राजीव ने पुलिस प्रशासन से एक गुजारिश की है कि उनकी पत्नी को परेशान नहीं किया जाए. अगर वह बदला लेना चाहते तो वह दूसरा कुछ लिख सकते थे.

Exclusive: कोंच BDO ने सुसाइड नोट में लिखा, भगवान से कहूंगा कि मुझे जैसा वो चाहती है वैसा ही बनाकर फिर धरती पर भेजना

दीपावली के दिन पत्नी के साथ पोस्ट की थी सेल्फी

राजीव ने 27 अक्टूबर को पत्नी के साथ दिवाली मनाई थी. दोनों ने साथ में पूजा किया था. जिसके बाद दोनों ने सेल्फी ली थी. सेल्फी को राजीव ने अपने पेज पर डाला था. फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. चेहरे पर थोड़ी सी थी परेशानी नहीं दिख रही है. जबकि यह भी बताया जा रहा है कि वह एक माह से परेशान और तनाव में थे. 


गरीबों के बीच बांटी थी मिठाई

दिवाली मनाने से पहले राजीव अपने कार्यालय के एरिया में गरीबों के बीच भी गए थे. वह गरीबों को मिठाई का पैकेट दिए. इस दौरान गरीबों के साथ फोटो भी खिंचवाई. कई बच्चों को मिठाई का पैकेट और पटाखे भी दिए. इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ में थी. यहां भी दोनों खुश दिख रहे थे.


सुसाइड नोट में लिखा कई इमोशनल बातें

राजीव रंजन ने सुसाइड नोट में लिखा था कि ‘’व्यक्तिगत जीवन में काफी परेशान हूं. रिश्तों को संभालने की काफी कोशिश की. लेकिन दुख उदासी के बीच चलता रहा किंतु सब ने मुझे हिसाब से जलाया. बहुत कुछ किया ईश्वर से खुशियां मिली खुद नहीं समझ सका जिंदगी उलझ चुकी है. जिस इंसान के लिए एक-एक कदम चला वह मुझे स्वार्थी और जिम्मेवार समझती है. मैं कभी अपने बारे में नहीं सोचता तो भी यह सब हुआ है. तुमने समझने में देर कर दी. आंसू नहीं पोछ पाता हूं. अंदर ही अंदर गिल्टी महसूस कर रहा हूं. मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं. साजिश नहीं करूंगा खुशियां नहीं छीन लूंगा. खुश नहीं हो तो तुम्हारी लाइफ में मैं भी नहीं रहूंगा मैं अपने पूरे होशो हवास में अपना निर्णय ले रहा हूं. प्रशासन से गुजारिश है कि परिवार पत्नी दोस्त रिश्तेदार को परेशान ना करें.’’


टैग्स