ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: चोरों ने दो ज्वेलरी दुकानों के शटर तोड़ की चोरी, विरोध करने पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

CHHAPRA : खबर बिहार के छपरा से है जहां अपराधियों का तांडव देखने को मिला. यहां शटर तोड़ दो सोना चांदी के ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है. वही जब लोगों ने इसका विरोध किय

बिहार: चोरों ने दो ज्वेलरी दुकानों के शटर तोड़ की चोरी, विरोध करने पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHHAPRA : खबर बिहार के छपरा से है जहां अपराधियों का तांडव देखने को मिला. यहां शटर तोड़ दो सोना चांदी के ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है. वही जब लोगों ने इसका विरोध किया तो  बदमाशों के द्वारा फायरिंग भी की. 


यह घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार की जहां अल्का अलंकार ज्वेलर्स और जेडी ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने उत्पात मचाया. इस घटना के बारे में अल्का अलंकार ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अरूण ने बताया कि रात में बगल के लोगों ने सूचना दी कि दुकान में शटर तोड़ने की आवाज आ रही है. जब मौके पर पहुंचे तों देखा शटर तोड़ दुकान में चोरी हो रही है. तब हल्ला करते हुए चोरी कर रहें एक बदमाश को दबोच लिया गया, वहीं बाकी चोर फरार हो गए. 


उन्होंने बताया कि उनके दुकान से लगभग 4 लाख रुपए की सोना चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली गई. बताया कि यह तीसरी बार मेरे दुकान में चोरी हुई है. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी. पर आज तक पुलिस के द्वारा उसका उद्भेदन नहीं किया गया. 


वहीं दूसरी तरफ अरविंद कुमार की जेडी ज्वेलर्स का भी शटर उखाड़ ज्वेलरी दुकान में चोरी की गयी तभी स्थानीय लोगों ने आवाज सुन हल्ला मचाया तब तक बदमाशों ने फायरिंग कर फरार हो गए. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुकानों में चोरी की घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

टैग्स