ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

बिहार: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

CHHAPRA: खबर बिहार के छपरा से है जहां अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना के बाद

बिहार: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHHAPRA: खबर बिहार के छपरा से है जहां अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया.


घटना सारण जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई का है. बताया जा रहा है कि देर रात अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. और अपराधियों ने बनियापुर उत्तरी मंडल बीजेपी के उपाध्यक्ष  मनोज ठाकुर की गोली मार दी. घटना आज अल सुबह करीब 3:00 बजे की बताई गई है.


बताया जाता है कि मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए था. जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी. इस घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.


जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. वहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. लेकिन फिलहाल प्रियम खामोश है. समाचार परिषद तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी.


इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.

टैग्स