ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

चेकिंग के दौरान 92 लाख कैश मिले, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

KAIMUR : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहनिया चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस को 92 लाख रुपये कैश मिले हैं। पुलिस ने कैश ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

KAIMUR : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहनिया चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस को 92 लाख रुपये कैश मिले हैं। पुलिस ने कैश ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस यूपी से बिहार में आने वाली एक-एक छोटी बड़ी गाड़ियों का जांच कर रही थी, तभी यूपी के तरफ से बिहार में आ रही एक फोर्ड कार को रुकवा कर जब तलाशी लिया तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला। लेकिन शराब की बोतल तलाश करने के लिए पुलिसकर्मियों ने कार में सवार रहे तीन युवकों के शरीर पर जब हाथ डाला तो आगे पीछे चारों तरफ पैसे नुमा गड्डी होने का एहसास हुआ। जब उनके कपड़े खुलवाएं तो जो देखा उनके होश उड़ गए। थैलेनुमा जैकेट पहने तीनों लड़के 500 और 2000 के गड्डी छुपाए हुए थे और यह सभी जैकेट को ढकने के लिए ऊपर से शर्ट पहन रखे थे। इसके बाद सभी को पुलिस ने लिया हिरासत में। पैसे लेकर बनारस से कोलकाता जा रहे थे तीनों। पैसे के संबंध में नहीं दिखाए कोई कागजात। तीनों भेजे जा रहे जेल। पैसे के बारे में पुलिस कर रही है तहकीकात। फरवरी माह में भी एक करोड़ तिस लाख रुपए के साथ दो लोगो को पुलिस ने पकड़ कर भेजा था जेल। वे भी बनारस से कोलकाता पैसे लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ा था। 


गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया जेवर की खरीदारी करने के लिए चार-पांच दुकानदारों का पैसा लेकर बनारस से कोलकाता जा रहे थे। हम लोगों को इस काम के लिए प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये  मिलता है। महीने में तीन से चार बार हम लोग पैसे लेकर बनारस से कोलकाता जाते हैं। पहली बार पुलिस के पकड़ में आए हैं।


कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया शराब पकड़ने के लिए मोहनिया थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के पास पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की तलाशी कर रही थी तभी फोर्ड कार में सवार तीन लोगों का तलाशी लिया गया तो पहने हुए जैकेट में पैसे छुपाए थे . जिसके बाद सभी को भभुआ लाया गया। सभी का जैकेट उतरवाकर रुपए की गिनती मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब कराई गई तो तीनों के जैकेट में से 500 और 2000 के नोट निकले। जो गिनती में 92 लाख रूपए पाए गए हैं। इन पैसे से संबंधित इन लोगों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया है। फिलहाल इन लोगों को जेल भेजा जा रहा है, पैसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । इनकम टैक्स डिपार्कोटमेंट  भी सूचना दे दी गई है ।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता