ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

चार अपहरणकर्ताओं को भागलपुर पुलिस ने दबोचा, शराब के विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस ने दस लाख की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा है।अपराधियों के पास से पुलिस ने शरा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस ने दस लाख की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा है।अपराधियों के पास से पुलिस ने शराब भी बरामद किया है। वहीं पुलिस अपहरण के पूरे मामले को शराब के विवाद से भी जोड़ कर देख रही है।


एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी निवासी सरिता देवी ने 13 फरवरी को बबरगंज थाना में अपने बेट प्रीतम की अपराधियो के द्वारा अपहरण कर दस लाख की फिरौती की मांग को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसपर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


एसएसपी ने बताया कि अपहरण और फिरौती की सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें डीएसपी समेत कई थानाध्यक्षों को शामिल किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तोबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने गोराडीह थानाक्षेत्र से मन्ना यादव, चंदन पोद्दार, मोनू झा और रमन झा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराधियों के पास से देशी और विदेशी शराब भी बरामद किया गया है।


आशीष भारती ने बताया कि मन्ना यादव शातिर अपराधी है वो अभी-अभी ही जेल से छूट कर आया है। उसी के पास से भारी मात्रा में शराब जब्त की गयी है। उन्होनें कहा कि इस मामले में अलग से केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होनें बताया कि अपह्त युवक भी पहले शराब के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस दोनों ही मामलों को जोड़ कर देख रही है कि कही शराब के विवाद में ही अपहरण की वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस और भी पूछताछ के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता