ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

छपरा में व्यवसायी को मारी गोली, नकाबपोश अपराधियों ने गोली चलाने से पहले कहा-तुम्हें मारने की सुपारी मिली है

CHAPRA: छपरा में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने राघव एग्रीकल्चर एंड वर्कशॉप के मालिक

छपरा में व्यवसायी को मारी गोली, नकाबपोश अपराधियों ने गोली चलाने से पहले कहा-तुम्हें मारने की सुपारी मिली है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने राघव एग्रीकल्चर एंड वर्कशॉप के मालिक राजन कुमार सिंह को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना अमनौर प्रखंड के भेल्दी थाना क्षेत्र के सरायबख्श की हैं। 


छह की संख्या में गोदाम में आए नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारने से पहले कहा कि तुम्हे मारने के लिए सुपारी मिली है। जिसके बाद दो गोली उसने सीने में चलायी लेकिन वह मिस फायर हो गया और एक गोली हाथ के पास से गुजर गया। हाथ पर बारूद के छींटे पड़ गये जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। गोलीभेल्दी थाने में मामला दर्ज होने के बाद पटना स्थित नर्सिंग होम में जाकर पुलिस ने राजन सिंह का बयान दर्ज किया।


बताया जाता है कि गोली चलने पर जब राजन सिंह इधर-उधर भागने लगे तब तक एक गोली आकर पैर में लग गई। कमर के नीचे बाएं जांघ में एक गोली आर-पार हो गई है। जांघ में गोली लगने के कारण हड्डी टूट गयी। जांघ में बारूद का इन्फेक्शन खत्म होने पर हड्डी का ऑपरेशन किया जाएगा। भेल्डी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि की है और एफआईआर दर्ज होने की बात कही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नही हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स