ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

नवादा: लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने चलती ट्रेन से टीचर को फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत

NAWADA: नवादा में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने चलती ट्रेन से शिक्षक को बाहर फेंक दिया. इलाज के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया. दरअसल सिसवा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA: नवादा में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने चलती ट्रेन से शिक्षक को बाहर फेंक दिया. इलाज के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया. दरअसल सिसवा गांव के रहने वाले रितेश कुमार सासाराम में टीचर हैं. अपने परिवार के साथ तीज मनाने के लिए वह नवादा अपने घर आए थे. गुरुवार देर रात वह नवादा से रामपुरहाट ट्रेन पकड़कर सासाराम जा रहे थे. ट्रेन में सफर करने के दौरान 4 से 5 की संख्या में अपराधी शिक्षक से जबरन लूटपाट करने लगे. अपराधियों ने रितेश से उनका बच्चा भी छीनने की कोशिश की. जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें ट्रेन के नीचे फेंक दिया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता