ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

चलती बस में महिला के साथ छेड़खानी, मंटू बस सर्विस के ड्राइवर और खलासी पर गंभीर आरोप

ARWAL: अरवल में चलती बस में महिला से छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। कलेर थाना पुलिस ने उक्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार

चलती बस में महिला के साथ छेड़खानी, मंटू बस सर्विस के ड्राइवर और खलासी पर गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल में चलती बस में महिला से छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। कलेर थाना पुलिस ने उक्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया है। पीड़ित महिला ने कलेर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 


मंटू बस सर्विस के कर्मचारियों पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पटना से कलेर जाना था इसलिए वह मंटू सर्विस नाम के बस पर बैठी थी। रात के 12 बजे जब बस कलेर पहुंची तब वो बस से उतरने लगी तभी बस के स्टाफ ने  उनके साथ छेड़खानी की। महिला ने तुरंत अपने मोबाइल से इसकी सूचना कलेर थाना पुलिस को दी। 


महिला की शिकायत के बाद सहायक थानाध्यक्ष मो. शमशेर ने रात्रि गश्ती टीम को इस बात की सूचना दी। इस दौरान कलेर  थाने की पुलिस बस को पीछा करते हुए ओबरा थाना क्षेत्र में पकड़ा। हालांकि इस दौरान पुलिस को देखते ही बस का स्टाफ अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मंटू सर्विस नाम के बस को जब्त कर लिया है। उसे थाने लेकर पुलिस पहुंची है। फरार बस के ड्राइवर और खलासी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक बस का स्टाफ हाथ नहीं आया है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता