ब्रेकिंग
‘मोदी के लिए महंगाई अब डायन नहीं महारानी है’, डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री पर तेजस्वी का तंजअब नालों में नहीं उतरेंगे सफाईकर्मी! पटना में 12 रोबोटिक रोवर करेंगे सफाई, जानिए कैसे काम करेगी नई तकनीकभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: हर घंटे बढ़ रहा वाटर लेवल, HFL के करीब पहुंचा जलस्तर; टूट सकता है 2021 का रिकॉर्डदिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार की आबादी की बढ़ी परेशानीखतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, मुजफ्फरपुर के तीन प्रखंडों में बाढ़ का बढ़ा खतरा‘मोदी के लिए महंगाई अब डायन नहीं महारानी है’, डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री पर तेजस्वी का तंजअब नालों में नहीं उतरेंगे सफाईकर्मी! पटना में 12 रोबोटिक रोवर करेंगे सफाई, जानिए कैसे काम करेगी नई तकनीकभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: हर घंटे बढ़ रहा वाटर लेवल, HFL के करीब पहुंचा जलस्तर; टूट सकता है 2021 का रिकॉर्डदिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार की आबादी की बढ़ी परेशानीखतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, मुजफ्फरपुर के तीन प्रखंडों में बाढ़ का बढ़ा खतरा

CDPO परीक्षा देकर लौट रहे जाप छात्र नेता को बदमाशों ने मारी गोली, ऐसे बची जान

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर को देर शाम बाइक लूटने के

CDPO परीक्षा देकर लौट रहे जाप छात्र नेता को बदमाशों  ने मारी गोली, ऐसे बची जान
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर को देर शाम बाइक लूटने के दौरान गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी और वह बाल-बाल बच गए। 


घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ हिमांशु अपने एक अन्य दोस्त राजेश के साथ भागलपुर से सीडीपीओ की परीक्षा देकर देर शाम मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान उदाकिशुनगंज अनुमंडल के ग्वालपाड़ा थाना के ओपी के रेसना के पास पहले से सड़क पर खड़े तीन अपराधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब वे गाड़ी नहीं रोक पाए तो एक अपराधियों ने गोली चला दी। 


गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जिससे वे घायल हो गए। उसी हालत में उनके साथी ने उन्हें बाइक चलाकर मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। हिमांशु ने बताया कि अपराधी 3 की संख्या में थे और सभी की उम्र लगभग 20-22 साल थी। उनका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। 

टैग्स