ब्रेकिंग
Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा

सीबीआई की टीम पहुंची सहरसा, प्रधान डाकघर में घंटों चली रेड

SAHARHA: हेड पोस्ट ऑफिस सहरसा और सुपौल में करीब साढे तीन करोड़ की राशि के गबन मामले की जांच की जा रही है। इसे लेकर सोमवार को सीबीआई की टीम सहरसा हेड पोस्ट पहुंचकर छापेमारी की। करोड

सीबीआई की टीम पहुंची सहरसा, प्रधान डाकघर में घंटों चली रेड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARHA: हेड पोस्ट ऑफिस सहरसा और सुपौल में करीब साढे तीन करोड़ की राशि के गबन मामले की जांच की जा रही है। इसे लेकर सोमवार को सीबीआई की टीम सहरसा हेड पोस्ट पहुंचकर छापेमारी की। करोड़ों के गबन के मामले को लेकर पोस्ट मास्टर जनरल पटना सर्किल ने मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा था। इस मामले की जांच के लिए आज सीबीआई की टीम सहरसा पहुंच गयी।


गबन के आरोप में तत्कालीन हेड पोस्ट ऑफिस सहरसा के पोस्ट मास्टर राजेश कुमार को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया था। जबकि इनके साथ 14 अन्य कर्मियों को भी पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। पोस्ट ऑफिस सहरसा के तत्कालीन पोस्ट मास्टर राजेश कुमार को सरकारी राशि के गबन का मुख्य आरोपी बनाया गया है एवं इस गबन का मास्टरमाइंड भी विभाग द्वारा इन्हें करार दिया गया है। 


गबन की जांच की मांग तत्कालीन पोस्ट मास्टर जनरल अदनान अहमद द्वारा फरवरी माह में की गई थी। जिसमें तीन करोड़ 30 लाख के सरकारी राशि के गबन का मामला उजागर हुआ था। जिसको लेकर पोस्ट मास्टर जनरल ने पोस्ट ऑफिस सहरसा के पोस्ट मास्टर को मास्टमाइंड मानते हुए राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था। साथ ही उनके सहयोग के लिए 14 अन्य कर्मियों को भी निलंबित किया गया था। मुख्य आरोपी सहरसा हेड पोस्ट आफिस के तत्कालीन पोस्टमास्टर राजेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया। 


जांच के दौरान सहरसा हेड पोस्ट ऑफिस में एक करोड़ 90 लाख एवं सुपौल हेड पोस्ट आफिस में एक करोड़ 30 लाख के सरकारी राशि के गबन का मामला उजागर हुआ। जिस पर कार्रवाई करते तत्काल 14 अन्य कर्मियों की संलिप्तता पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। सीबीआई की टीम के पहुंचते ही मुख्य डाकधर में हड़कंप मंच गया। अधिकारियों ने विभिन्न कागजातों की जांच की। मंगलवार को भी सीबीआई की टीम मामले की जांच करेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता