ब्रेकिंग
‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोली‘BJP वाले की गाड़ी है... मारो-मारो’, नारे लगाते हुए भीड़ ने किया हमला, बिहार में पुलिस जिप्सी पलटी; SDM की गाड़ी पर भी पथरावमधेपुरा में समाहरणालय घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस से भिड़े छात्र; 17 हिरासत मेंCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोली

Bhagalpur Srijan Scam: सृजन घोटाला केस में CBI का बड़ा एक्शन, किंगपीन मनोरमा देवी का करीबी अरेस्ट; दो साल से दे रहा था चकमा

BHAGALPUR: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला (Srijan scam) की किंगपीन मनोरमा देवी (Manorama Devi) के करीबी सतीश चंद्र झा (Satish Chandra Jha) को आखिरकार गिरफ्तार(arrest) कर लिया गया

Bhagalpur Srijan Scam: सृजन घोटाला केस में CBI का बड़ा एक्शन, किंगपीन मनोरमा देवी का करीबी अरेस्ट; दो साल से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला (Srijan scam) की किंगपीन मनोरमा देवी (Manorama Devi) के करीबी सतीश चंद्र झा (Satish Chandra Jha) को आखिरकार गिरफ्तार(arrest) कर लिया गया। सीबीआई (cbi) की टीम ने सृजन महिला सहयोग विकास समिति के तत्कालीन ऑडिटर सतीश चंद्र झा को गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था।


दरअसल, भागलपुर के सृजन महिला सहयोग विकास समिति में करीब 2200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। मनोरमा देवी इस एनजीओ की संचालिका थी। कई सरकारी संस्थानों का पैसा सृजन के खाते में पहुंचता था, जिसे मनोरमा देवी ऋण के रूप में बांटती थी। मनोरमा देवी के निधन के बाद बैंकों का पैसा वापस नहीं मिल सका। बाद में इसकी जांच शुरू हुई तो हड़कंप मच गया।


सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को सृजन घोटाले की जांच शुरू की। इस मामले में मनोरमा देवी, उसके बेटे अमित कुमार, बहू रजनी प्रिया, सतीश चंद्र झा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई लगातार इस मामले की जांच में जुटी है। साल 2022 से फरार सतीश चंद्र झा को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।


आखिरकार सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सतीश चंद्र झा को गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया। बुधवार यानी आज उसे पटना की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद सीबीआई उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। इससे पहले मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया को भी दिल्ली से सटे इलाके से गिरफ्तार किया गया था।


करीब 22 सौ करोड़ के इस सृजन घोटाले में अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सहरसा के बनगांव निवासी सतीश झा के सरेंडर नहीं करने पर कुछ महीने पहले उसके फ्लैट पर इश्तेहार चिपकाया था। कोर्ट ने सतीश चंद्र झा की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था, जिसके बाद से वह फरार हो गया था।