ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

कैश मैनेजमेंट कर्मचारी से 18 हजार की लूट, हथियार के बल पर चोरी

MADHUBANI: बिहार में आए दिन लूट और चोरी के कई मामले सामने आते हैं। ताज़ा मामला मधुबनी का है, जहां मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े रेडियट कैश मैनेजमेंट के एक एजेंट से एक लाख 18 हजार 840 रुपए लूट लिए।

कैश मैनेजमेंट कर्मचारी से 18 हजार की लूट, हथियार के बल पर चोरी
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में आए दिन लूट और चोरी के कई मामले सामने आते हैं। ताज़ा मामला मधुबनी का है, जहां मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े रेडियट कैश मैनेजमेंट के एक एजेंट से एक लाख 18 हजार 840 रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि ये लूटेरे 3 की संख्या में आए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच। गई फिलहाल मामले की जांच जारी है। 



मामला आरएस ओपी थाना क्षेत्र के जेल के पीछे का है। इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी सुशील कुमार ठाकुर दो जगह से कलेक्शन लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान किसी को गोली तो नहीं लगी लेकिन बदमाशों ने रुपए से भरे बैग पर हाथ साफ़ कर दिया। 



घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित सुशील कुमार ठाकुर ने बताया कि अमेजॉन के ऑफिस से 49397 रुपए और लंगड़ा चौक से बाकी रुपए लेकर जा रहे थे। बैग में कुल एक लाख 18 हजार 840 रुपए थे, बदमाशों ने इन रूपये पर हाथ साफ़ कर दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गए। आरएस ओपी के थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू।  उन्होंने बताया कि अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टैग्स