ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

बक्सर में लड़की के साथ रेप कर अपराधियों ने मारी गोली, बदमाशों ने की डेड बॉडी जलाने की कोशिश

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी वारदात को अपराधियों नेअंजाम दिया है. अपराधियों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी वारदात को अपराधियों नेअंजाम दिया है. अपराधियों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दी. साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने उसकी डेड बॉडी को जलाने की कोशिश की. पुलिस अधजली अवस्था में डेड बॉडी को बरामद कर मामले की छानबीन कर रही है. 


वारदात जिले के इटाढी थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने हैदराबाद जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खाली कारतूस भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की डेड बॉडी को कुकुढा बधार से बरामद किया गया है. 


बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक पीड़िता की पहचान नहीं हो सकी है. लड़की की मौत होने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने युवती के अधजले शव को बरामद कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. उधर, युवती का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी रेप की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की को काफी करीब से गोली मारी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में और खुलासा हो सकता है. फिलहाल बक्सर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सभी बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है. 



टैग्स