ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बक्सर में दिनदहाड़े टीचर की गोली मारकर हत्या

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। दिनदहाड़े एक शिक्षक की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर द

बक्सर में दिनदहाड़े टीचर की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। दिनदहाड़े एक शिक्षक की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


हत्या की यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है। जहां इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि बाइक सवार 3 अपराधियों ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सरोज कुशवाहा के रूप में हुई है। 


लोगों ने बताया कि शिक्षक सरोज कुशवाहा बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रहे थे तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने शिक्षक को तीन गोली मारी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद शिक्षक सड़क पर ही गिर पड़े जिसके बाद आनन फानन में सदर अस्पताल में पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।


 घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।