ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बक्सर : किशोरी के साथ हैवानियत, 13 साल के लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

BUXAR : बक्सर में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के रामदास राय के डेरा ओपी क्षेत्र की है। जहां शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ

बक्सर : किशोरी के साथ हैवानियत, 13 साल के लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : बक्सर में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के रामदास राय के डेरा ओपी क्षेत्र की है। जहां शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ दो लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। 15 वर्षीय पीड़ित किशोरी शौच के लिए घर से निकलकर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान 13 साल के दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लड़कों ने किशोरी को धमकाया कि वह इस घटना की जानकारी किसी को न दे। किसी तरह पीड़ित लड़की अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।


परिजनों द्वारा थाने में दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी और दोनों आरोपी लड़कों का मेडिकल जांच कराया। सोमवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों लड़कों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।