ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बक्सर के होटल में महिला के साथ गैंगरेप ! आरा के रहने वाले लड़के पर आरोप

BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां शहर के विश्वामित्र विहार होटल में एक महि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां शहर के विश्वामित्र विहार होटल में एक महिला ने तीन लोगों के ऊपर गैंगरेप का आरोप लगाया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


आरा के रहने वाले लड़के पर दुष्कर्म का आरोप
वारदात बक्सर जिले के औधोगिक थाना इलाके की है. जहां शहर के विश्वामित्र विहार होटल मेंमें एक महिला ने तीन लोगों के ऊपर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक आरा के रहने वाले एक शख्स ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि आरा का रहने वाले युवक ने ही पति-पत्नी बताकर होटल में रूम बुक किया था. 


6 साल पहले हुई थी महिला की शादी
इस घटना को लेकर औधोगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी. यूपी में बलिया जिले के नरही थाना इलाके में महिला की शादी हुई थी. शादी के 6 महीने बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था. महिला वरुणा गांव की रहने वाली है. मायके वाले भी उसे अपने घर में नहीं रखते हैं. महिला यहां होटल में कैसे और कहां से आई. इस बात की छानबीन की जा रही है. महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है. उन्होंने आगे बताया कि महिला थाने की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. 


मामले की छानबीन जारी - एसपी
इस घटना को लेकर बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. महिला के आरोप के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है. महिला थाना की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस पूरे मामले में महिला के आरोप का खुलासा हो सकता है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें