ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बक्सर कांड में रिटायर्ड फौजी पिता ही निकला हत्यारा, विवाहित बेटी के प्रेमी के साथ भाग जाने से था नाराज

BUXAR : बक्सर के कुकुढ़ा में गोली मार कर जलाई गई महिला की पहचान हो गई है. मृत महिला भभुआ के दिनारा की रहने वाली रानी थी और एक साल पहले ही उसकी शादी बक्सर के डुमरांव में हुई थी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BUXAR : बक्सर के कुकुढ़ा में गोली मार कर जलाई गई महिला की पहचान हो गई है. मृत महिला भभुआ के दिनारा की रहने वाली रानी थी और एक साल पहले ही उसकी शादी बक्सर के डुमरांव में हुई थी. 

पिता ने ही की  बेटी की हत्या
पुलिस के अनुसार दिनारा बजार की रहने वाली रानी की शादी एक साल पहले बक्सर के डुमरांव में हुई थी. शादी के बाद रानी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके बाद उसके पिता ने समाज और लोक-लाज का हवाला देते हुए अपनी छोटी बेटी की शादी रानी के पति से कर दी थी. अबतक की पुलिस जांच के अनुसार रानी से खफा उसके फौजी पिता ने ही उसकी हत्या की है. पुलिस को इसके सबूत भी मिले हैं. 

मां और भाई ने की मृतका की पहचान
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दिनारा की एक नवविवाहिता गायब है. जिसके आधार पर जांच करते हुए पुलिस रानी के भाई और मां तक पहुंची. भाई ने पूछताछ में बताया कि उसकी एक बहन शादी के बाद से ही लापता थी. उसके पिता उसकी तलाश में रहते थे. इसके बाद पुलिस ने रानी की मां और बहन से पूछताछ की और मृतका की सैंडल और बिछिया दिखाई. जिसे उसने  पहचान लिया. इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया. मृतका का पिता रिटायर्ड फौजी है और अभी फरार है. पुलिस उसे मेन अभियुक्त मानते हुए तलाश कर रही है. मामले के बारे में बताते हुए डीआईजी राकेश राठी ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है. अबतक की जांच में पिता द्वारा ही हत्या की बात आई है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें