ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बुडको का सहायक अभियंता गिरफ्तार,फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों की निकासी का आरोप

ROHTAS: फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे की अवैध निकासी मामले में बुडको के तत्कालीन सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया गया है। सासाराम नगर निगम में हुए एक घोटाले में जीतेंद्र कुमार को गिरफ

बुडको का सहायक अभियंता गिरफ्तार,फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों की निकासी का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे की अवैध निकासी मामले में बुडको के तत्कालीन सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया गया है। सासाराम नगर निगम में हुए एक घोटाले में जीतेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 


इस मामले में ही तत्कालीन सासाराम नगर पालिका की मुख्य पार्षद कंचन कुमारी और कार्यपालक अधिकारी कुमारी हिमानी को भी पहले गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल दोनों अभी जमानत पर बाहर हैं। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 11 में फर्जी ढंग से 48 लाख रुपए निकासी का एफआईआर बुडको के सहायक अभियंता जीतेंद्र कुमार ने ही दर्ज कराई थी। 


जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किसी ने राशि की निकासी कर ली है। लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद जब मामले की जांच हुई तब सहायक अभियंता का हस्ताक्षर सही पाया गया और उसे घोटाले में भागीदार माना गया। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।


 गिरफ्तार सहायक अभियंता जीतेंद्र कुमार कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस की टीम अमरपुरा गांव भी उसकी तलाश में गई थी लेकिन वहां वह नहीं मिला था। तभी पुलिस को सासाराम कोर्ट के पास होने की सूचना मिली फिर क्या था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।