ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बीएसएफ के रिटायर्ड जवान के बेटे की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Bihar Crime News: सिवान जिले के रामपुर गांव में गुरुवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीएसएफ के रिटायर्ड जवान के घर पर बदमाशों ने हमला कर उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है

सिवान गोलीकांड, बीएसएफ जवान हत्या, रामपुर गांव सिवान, सिवान अपराध समाचार, Bihar crime news, Retired BSF jawan, Siwan shooting case, Bihar police action, गोली मार हत्या, सिसवन थाना क्षेत्र, Siwan Rampu
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के घुरघाट पंचायत स्थित रामपुर गांव में गुरुवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अज्ञात बदमाशों ने बीएसएफ से रिटायर्ड जवान के घर पर धावा बोलते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी की घटना में रिटायर्ड जवान के पुत्र की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका पोता बाल-बाल बच गया। 


घटना उस वक्त हुई जब जवान का पोता भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया था। भोज में पहुंचते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। हालांकि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद बदमाश सीधे रामपुर गांव स्थित रिटायर्ड जवान के घर पहुंचे और वहां उसके पुत्र पर गोली चला दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह की संख्या में बदमाश आए थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।


मृतक के परिजनों द्वारा बताए गए संभावित आरोपियों के ठिकानों पर रात में ही पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। अब तक कई संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है और जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। इस निर्मम घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।



 सिवान से फैय्याज अली की रिपोर्ट