ब्रेकिंग
पटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचाव

बीएसएफ जवान के पास से एक कार्टन शराब बरामद, भाई की शादी के लिए घर ले जा रहा था शराब

DESK: भाई की शादी में शामिल होने के लिए एक बीएसएफ का जवान घर लौट रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ जवान को पुलिस ने क्यों पकड़ा आईए जानते हैं...<br

बीएसएफ जवान के पास से एक कार्टन शराब बरामद, भाई की शादी के लिए घर ले जा रहा था शराब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DESK: भाई की शादी में शामिल होने के लिए एक बीएसएफ का जवान घर लौट रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ जवान को पुलिस ने क्यों पकड़ा आईए जानते हैं...


बिहार में शराबबंदी को और कड़ाई के साथ लागू कराया जा रहा है। इसे लेकर ट्रेन, बस स्टॉप समेत कई जगहों पर जांच अभियान तेज किया गया है। बस में जांच के दौरान एक बीएसएफ के जवान को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया। 


बीएसएफ जवान की भाई की शादी होने वाली है जिसमें शामिल होने के लिए वह घर के लिए निकला था। शादी में दोस्तों के लिए शराब भी घर ले जा रहा था। मानसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह सहरसा जाने की तैयारी में था तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी।


फिर क्या था सहरसा जाने के लिए वह जिस बस में चढ़ा उसमें पुलिस भी चढ़ गयी। पुलिस ने जब बीएसएफ जवान की तलाशी ली तब उसके पास से एक कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। 


युवक की पहचान सहरसा के सौरबाजार निवासी सचिन्द्र सिंह के 38 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव सिंह के रूप में की गयी है। जिसकी तैनाती किशनगंज के पंजीपारा में है। वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।