ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

मंत्री जनक राम के आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार हुए निलंबित

PATNA: बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मृत्युंजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। मृत्युंजय कुमार खान एवं भू

मंत्री जनक राम के आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार हुए निलंबित
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मृत्युंजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। मृत्युंजय कुमार खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव के पद पर तैनात थे।


आय से अधिक मामले में हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये के चल और अचल संपत्ति का पता चला था। 25 नवम्बर को विशेष निगरानी इकाई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। 


निगरानी की विशेष इकाई की कार्रवाई के बाद खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने आप्त सचिव के पद से हटाने का अनुरोध किया था। इसके बाद मृत्युंजय कुमार को इस पद से हटाया गया और पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया था। मृत्युंजय कुमार पर दर्ज की गई प्राथमिकी और इससे जुड़ी कार्रवाई की जानकारी दिए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को उन्हें निलंबित कर दिया।