ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समय

बीजेपी विधायक को धमकी देने वाला शातिर गिरफ्तार, AK47 से भून देने की कही थी बात

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक रंजन कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शातिर अपराधी मुकुंद तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bihar Crime News
बीजेपी विधायक रंजन कुमार
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक रंजन कुमार पर सोशल मीडिया में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मुकुंद कुमार उर्फ मुकुंद तिवारी पर हत्या, आर्म्स एक्ट, जालसाजी और उत्पाद अधिनियम समेत सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। मामले की जानकारी एसएसपी ने दी।


दरअसल, मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक 9 मई 2026 को नगर विधायक रंजन कुमार ने मिठनपुरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मुकुंद कुमार उर्फ मुकुंद तिवारी उनकी तस्वीर का बिना अनुमति सोशल मीडिया पर इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी कर रहा था।


विधायक ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि मामले को लेकर जब वह अपने सहयोगियों के साथ आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंचे, तब आरोपी पक्ष की ओर से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर मिठनपुरा थाना कांड संख्या 136/26 दर्ज किया गया।


इधर, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया। मुकुंद तिवारी की पत्नी ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके घर पर 10 नामजद और करीब 50 से 60 अज्ञात लोगों ने पहुंचकर हंगामा और मारपीट की। इस मामले में मिठनपुरा थाना कांड संख्या 137/26 दर्ज किया गया है।


एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मिठनपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मई 2026 को आरोपी मुकुंद कुमार उर्फ मुकुंद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व से कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, जालसाजी, उत्पाद अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े कांड शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता