ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बिरियानी के साथ शराब पीते कल्याण विभाग के प्रधान सहायक का फोटो हुआ वायरल

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन सहरसा में कल्याण विभाग में तैनात प्रधान सहायक उमेश प्रसाद सिंह इससे अनजान हैं। बिरियानी के साथ शराब का लुफ्त उठा वे इन दिनों सोशल मीडिया

बिरियानी के साथ शराब पीते कल्याण विभाग के प्रधान सहायक का फोटो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन सहरसा में कल्याण विभाग में तैनात प्रधान सहायक उमेश प्रसाद सिंह इससे अनजान हैं। बिरियानी के साथ शराब का लुफ्त उठा वे इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका यह फोटो खूब वायरल हो रहा है। 


वायरल फोटो में प्रधान सहायक शराब और बिरयानी का मजा ले रहे हैं। जहां एक तरफ बिहार में पूरी तरह शराबबंदी कानून लागू है। दूसरी तरफ जिला कल्याण कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक दारू का सेवन कर रहे हैं। फोटो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनको शराब बंदी कानून का कोई ख़ौफ ही नहीं है। 


जबकि जिला प्रशासन के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शराब नहीं पीने को लेकर जागरूक किया जाता है। उन्हें शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई जाती है। शराब के सेवन से जीवन और धन की बर्बादी होने की पाठ पढ़ाई जाती हैं। इसके बावजूद भी अगर प्रधान सहायक के द्वारा इस तरह की हरकत में लिप्त पाए जाए तो फिर आम लोगों को इससे दूर रखना मुश्किल है।


अब देखना लाजिमी है कि जिले के वरीय अधिकारियों मामले पर संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते है। वही पूछने पर जिला कल्याण पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि वे अभी पटना में मीटिंग में है। सहरसा पहुंचने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि फर्स्ट बिहार इस फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता