ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बिना तोड़फोड़ किए ATM से लूटा था 33 लाख रूपये, जब 4 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर राज खुला

NALANDA: नालंदा पुलिस ने एटीएम लूट कांड का खुलासा किया है। बिहार थाना क्षेत्र के गढपर इलाका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को अपराधियों ने निशाना बनाया था। शुक्रवार की शाम को ब

बिना तोड़फोड़ किए ATM से लूटा था 33 लाख रूपये, जब 4 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा तब जाकर राज खुला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा पुलिस ने एटीएम लूट कांड का खुलासा किया है। बिहार थाना क्षेत्र के गढपर इलाका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को अपराधियों ने निशाना बनाया था। शुक्रवार की शाम को बदमाशों ने एटीएम से 33 लाख रुपये लूट लिये थे और मौके से फरार हो गये थे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। इस पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल 4 बदमाशों को धड़ दबोचा और उनके पास से 31 लाख 78 हजार रुपए भी बरामद किया। 


नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी मीडिया को दी। एसपी ने बताया कि उन्हें बैंक की तरफ से यह बताया गया कि एटीएम में करीब 35 लाख रुपये थे। डीएसपी सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद 12 घंटे के भीतर इस बड़े लूटकांड का खुलासा कर लिया गया।


नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि कैश लोडिंग करने वाली कंपनी CMS के कर्मियों ने मछली मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से एटीएम में 17 लाख रुपये डालने के लिए मिले ATM के पासवर्ड को पूर्व की योजना के अनुसार राकेश कुमार एवं मोनू कुमार को उपलब्ध करा दिया। 


पासवर्ड मिलने के बाद दोनों बदमाश बाइक से बिहार थाना क्षेत्र के कचहरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पहुंच गये जहां शटर को बंद कर अंदर लगे CCTV के तार को पहले ही काट कर अलग कर दिया गया था तब पासवर्ड का सहारा लेते हुए कैश ट्रे को एटीएम से बाहर निकाल लिया और उसमें रखे कैश को बैग में भरकर फरार हो गए। 


सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस ने पूरी रात छापेमारी की और लूटे गए कैश 33 लाख में से करीब 31 लाख बरामद कर लिया और 4 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के नाम अमरजीत कुमार ,दीपक कुमार, राकेश कुमार और मोनू कुमार है। 


अमरजीत और दीपक CMS कंपनी का कर्मचारी है। जो ATM से कैश डालने का काम करता है। इसी की मिलीभगत से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। इस लूटकांड को अंजाम अपने सहयोगी को पासवर्ड बताकर दिया गया। पुलिस ने इनके पास से कैश के अलावे मेन वोल्ट का डायल कटर, औजार और घटना में इस्तेमाल हुए बाइक और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किया है।