ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिजली कनेक्शन लेना एक दलित को पड़ा महंगा, पीट-पीट कर दबंगों ने कर दी हत्या

PATNA: पटना में सरपंच की दबंगई देखने को मिली है। अपने समर्थकों के साथ मिलकर सरपंच ने एक दलित की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दबंगों की नजर में दलित युवक का कसूर यह था

बिजली कनेक्शन लेना एक दलित को पड़ा महंगा, पीट-पीट कर दबंगों ने कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में सरपंच की दबंगई देखने को मिली है। अपने समर्थकों के साथ मिलकर सरपंच ने एक दलित की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दबंगों की नजर में दलित युवक का कसूर यह था कि कैसे उसने बिजली का कनेक्शन पोल से ले लिया।


बिजली कनेक्शन घर में लगाने से दबंग आग बबूला हो गये और घर पहुंचकर दलित की जमकर धुनाई कर दी। एक साथ कई लोग दलित युवक पर टूट पड़े और पिटाई करने लगे जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार कंचनपुर गांव के सरपंच विनय यादव ने कुछ महीने पहले गांव में ट्रांसफॉर्मर लगवाया था। उस ट्रांसफॉर्मर से महादलित टोला के सुरेंद्र पासवान ने बिजली कनेक्शन के लिए तार खींचा था। बिजली का कनेक्शन घर में खींचे जाने से सरपंच आग-बबूला हो गया और अपने समर्थकों को साथ पहुंचकर सुरेंद्र पासवान समेत 5 लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। 


आनन फानन में सुरेंद्र पासवान को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला ऐसा तूल पकड़ा की मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर सरपंच सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें