ब्रेकिंग
Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल

लेडी ऑफिसर पर हमला करने वाले 45 आरोपी भेजे गये जेल, गुस्साएं परिजनों ने किया बिहटा थाने का घेराव

PATNA: पटना से सटे बिहटा के परेब गांव के पास सोमवार को जमकर बवाल हुआ था। बालू की ओवरलोडिंग को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने महिला खनन इंस्पेक

लेडी ऑफिसर पर हमला करने वाले 45 आरोपी भेजे गये जेल, गुस्साएं परिजनों ने किया बिहटा थाने का घेराव
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा के परेब गांव के पास सोमवार को जमकर बवाल हुआ था। बालू की ओवरलोडिंग को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने महिला खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मियो के ऊपर पथराव किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 45 लोगों को गिफ्तार कर लिया अब इन लोगों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच गिरफ्तार लोगों के परिजन बिहटा थाना के गेट पर आ पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। 


गिरफ्तारी से गुस्साएं परिजन बिहटा थाना के मेन गेट को जोर-जोर से पीटने  लगे। इन लोगों का कहना था की उनके बच्चे किसी काम से परेब बाजार गये हुए थे। उन्हें भी पुलिस ने बेवजह गिफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी लोगों को बिहटा थाना लाया गया है। इन पर झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को लोग गलत बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर बेगुनाहों को फंसा कर पुलिस अपनी पीठ ठपठपा रही है। जो बिल्कुल गलत किया जा रहा है। इस दौरान बिहटा थाना के पास पुलिस कर्मी और गिफ्तार लोगों के परिजनों के साथ नोंक-झोक भी हुई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए कई थाने की पुलिस को बिहटा थाना बुला लिया गया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती थाने के अंदर और बाहर की गयी। जिसके बाद सभी 45 लोगों को जेल ले जाया गया। 


गौरतलब है कि पटना के बिहटा में बीते सोमवार को एक महिला माइनिंग इंस्पेक्टर की बालू माफिया ने जमकर पिटाई कर दी थी। बालू ओवरलोडिंग की जांच के लिए महिला माइनिंग इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ बिहटा पहुंची थी। जब पूरी टीम ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक की जांच कर रही थी तभी बालू माफिया ने उन पर हमला कर दिया। बालू माफिया ने महिला माइनिंग इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क से घसीटकर उन्हें ले गये और पुलिस टीम को खदेड़ दिया। हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए दर्जनों की संख्या में बालू माफिया को देख पुलिस टीम ने पहले मुकाबला किया लेकिन बालू माफिया ने उन्हें खदेड़ दिया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस टीम को वहां से भागना पड़ गया। 


जिसके बाद लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर बालू माफिया के बीच फंस गयी। इस दौरान वे अपना बचाव करती दिखी लेकिन एक साथ कई लोग उन पर टूट पड़े। इस दौरान महिला माइनिंग इंस्पेक्टर बुरी तरह से घायल हो गयी। मामले में तीन एफआईआर दर्ज कराया गया है। वही इस मामले में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने महिला इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया फिर मामले की छानबीन शुरू की। 


लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे माफिया और उनके गुर्गे महिला पर पथराव किया। फिर माइनिंग टीम की पिटाई की। इसी दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर को पकड़ लिया और दूर तक  घसीटते ले गये और पिटाई की। बालू माफिया के हमले में जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव और महिला खनन इंस्पेक्टर तन्मय कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


बिहटा में जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अपर अनुमंडल दंडाधिकारी, दानापुर के नेतृत्व में सोमवार को ओवरलोडिंग, वाहनों के अवैध परिचालन और अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। इसमें एमवीआई, ईएसआई सहित परिवहन एवं माइनिंग की संपूर्ण टीम लगी हुई थी। दिन के लगभग पौने तीन बजे कोइलवर पुल के नीचे बंद पेट्रोल पम्प पर असामाजिक तत्वों द्वारा छापेमारी टीम पर पथराव किया गया। इसमें जिला खनन पदाधिकारी एवं 2 खनन निरीक्षक घायल हो गये थे।


इसकी सूचना पर जिलाधिकारी, पटना ने तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को घटनास्थल पर भेजा गया। पथराव करने वालों के खिलाफ सघन छापामारी की जा रही है। 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लगभग 50 वाहनों को भी पकड़ा गया। वाहन मालिकों एवं चालकों के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज की गयी। घटनास्थल से एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया था जिसमें वायरलेस सेट लगा हुआ था।