ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

बिहार: बीच सड़क पर लड़की से छेड़खानी करना पड़ा भारी, युवती ने सरेआम चप्पल से पीटा, थूक चटवाकर छोड़ा

JEHANABAD: जहानाबाद में बीच सड़क पर लड़की के साथ छेड़खानी करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। गुस्साई युवती ने बीच सड़क पर मनचले की चप्पल से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे

बिहार: बीच सड़क पर लड़की से छेड़खानी करना पड़ा भारी, युवती ने सरेआम चप्पल से पीटा, थूक चटवाकर छोड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में बीच सड़क पर लड़की के साथ छेड़खानी करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। गुस्साई युवती ने बीच सड़क पर मनचले की चप्पल से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लड़के से थूक चटवाया और उसके बाद उसे जाने दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो टेहटा ओपी क्षेत्र तरहुआ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो बीते 1 सितंबर का है। युवती पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी, तभी मनचले ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। जिसके बाद लड़की आपे से बाहर हो गई और मनचले पर चप्पलों की बरसात कर दी।


इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद लड़की ने बीच सड़क पर लड़के से थूक चटवाया और उसके ऊपर लात और चप्पलों की बरसात करती रही। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता