ब्रेकिंग
बिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसाबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसा

बिहार : युवती की बेरहमी से हत्या, स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बोरे में बांधकर फेंका शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

ARAAH : खबर भोजपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हत्या कर शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया और चलते बने। घट

बिहार : युवती की बेरहमी से हत्या, स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बोरे में बांधकर फेंका शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARAAH : खबर भोजपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हत्या कर शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया और चलते बने। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के धंडीहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बुधवार को रंग की स्कॉर्पियो पर सवार कुछ लोगों ने बोरे को धंडीहा गांव स्थित बांसवाड़ी में फेंककर फरार हो गए।


आसपास खेल रहे बच्चों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खोलवाया तो युवती का शव मिला। लड़की के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधा हुआ था। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। लड़की के नाक के पास खून के निशान मिले हैं। 


पुलिस ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव को लाकर फेंक दिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चार डॉक्टरों की सदस्यीय टीम ने शव को पोस्टमार्टम किया हालांकि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


घटनास्थल पर पहुंची महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया रेप के बाद हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण पता चलेगा। फिलहाल पुलिस लड़की की शिनाख्त और हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है।