ब्रेकिंग
‘नीरज क्या लाकर दे दिया 18 साल में? JDU से बाहर होते ही बरसे अनंत सिंह, कहा - ‘ जब वह 18 साल गाली देते रहे, तब पार्टी मर गई थी?’✦Anant Singh : अनंत सिंह का बड़ा ऐलान- अब नहीं चाहिए किसी पार्टी का सहारा, बोले- ‘मैं खुद की पार्टी बनाऊंगा’✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦‘नीरज क्या लाकर दे दिया 18 साल में? JDU से बाहर होते ही बरसे अनंत सिंह, कहा - ‘ जब वह 18 साल गाली देते रहे, तब पार्टी मर गई थी?’✦Anant Singh : अनंत सिंह का बड़ा ऐलान- अब नहीं चाहिए किसी पार्टी का सहारा, बोले- ‘मैं खुद की पार्टी बनाऊंगा’✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU

बिहार: युवक की हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर मचाया भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान लोगों ने र

बिहार: युवक की हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर मचाया भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान लोगों ने राहगीरों के साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में रविवार की देर रात आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक का शव घर पहुंचने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर यातायात को बाधित कर दिया।


उग्र लोगों ने अखाड़ाघाट-जीरोमाइल रोड को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने राहगीरों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने के साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर काफी समझाया बुझाया गया लेकिन उग्र लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता