ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: ड्यूटी के दौरान युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक निजी कंपनी में तैनात सिक्यॉरिटी गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गले में फंदा डालकर हत्या करने की आशंका ज

बिहार: ड्यूटी के दौरान युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक निजी कंपनी में तैनात सिक्यॉरिटी गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गले में फंदा डालकर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना रिफाइनरी थानाक्षेत्र के केशाव गांव की है। 


मृतक की पहचान सिंघौल थानाक्षेत्र के रतौली वार्ड संख्या तीन निवासी आजाद पाठक के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार पाठक के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक आदित्य पाठक पिछले चार माह से एक निजी कंपनी में गार्ड के रूप में काम करता था। बुधवार की देर शाम भी आदित्य ड्यूटी करने के लिए आया था लेकिन अगले दिन उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुआवजा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदित्य के परिजन पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने गले में फंदा डालकर आदित्य की बेरहमी से हत्या कर दी है। परिजन 10 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग कर रहे थे।


पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। युवक ने खुदकुशी की है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया गया है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता