ब्रेकिंग
नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलें

बिहार: पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, दो दिन पहले गांव लौटा था छोटू

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एक युवक का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने की बात पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थ

बिहार: पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, दो दिन पहले गांव लौटा था छोटू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एक युवक का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने की बात पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। कोई हत्या की आशंका जता रहा है तो कोई आत्महत्या की बात कह रहा है। 


दरअसल, हिसुआ थाना क्षेत्र के शिव नारायण बिगहा गांव से धुरीहार बलुआ आहार के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान शिवनारायण बीघा गांव निवासी नंदकिशोर चौहान के 25 वर्षीय बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही गुजरात से कमाकर घर लौटा था।


छोटी की हत्या कैसे हुई इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीण जब आज जानवरों को चराने के लिए उसे इलाके में गए तो शीशम के पेड़ पर गमछे के सहारे उसकी लाश लटकती हुई मिली। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता