ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार: वार्ड सचिव चुनाव के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे, रणक्षेत्र में बदला इलाका

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां वार्ड सचिव पद के चयन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना असरगंज प्रखंड अंतर्गत जोरारी पंचायत की है। यहां वार्ड सचिव के चयन को लेकर दो पक्ष

बिहार: वार्ड सचिव चुनाव के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे, रणक्षेत्र में बदला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां वार्ड सचिव पद के चयन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना असरगंज प्रखंड अंतर्गत जोरारी पंचायत की है। यहां वार्ड सचिव के चयन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान मारपीट में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।


बताया जा रहा है कि असरगंज प्रखंड स्थित जोरारी पंचायत के वार्ड संख्या 12 के लिए सचिव के पद पर उम्मीदवारों का चयन हो रहा था। सचिव पद के लिए दो लोगों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। जिसमें सफील आलम उर्फ बेचु और अफताब आलम शामिल हैं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।


दोनों तरफ से लाठी-डंडा, ईट-पत्थर चलने लगा। इसी दौरान भागने के क्रम में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में जोरारी गांव निवासी गुलशन बेगम, समीना खातून और मशखाना खातून शामिल हैं। आनन-फानन में तीनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।