ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : वाहन जांच के दौरान बस से मिला गोलियों का जखीरा, पटना में होनी थी डिलीवरी, पुलिस महकमें में हड़कंप

NAWADA : नवादा से बड़ी खबर आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान गोलियों की बड़ी खेप को बरामद किया गया है। बरामद 1000 गोलियों का जखीरा एक बस से कोलकाता से पटना लाया जा रहा था। गोलियों

बिहार : वाहन जांच के दौरान बस से मिला गोलियों का जखीरा, पटना में होनी थी डिलीवरी, पुलिस महकमें में हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA : नवादा से बड़ी खबर आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान गोलियों की बड़ी खेप को बरामद किया गया है। बरामद 1000 गोलियों का जखीरा एक बस से कोलकाता से पटना लाया जा रहा था। गोलियों की खेप को पुलिस ने नहीं बल्कि उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद किया है।उत्पाद विभाग की टीम ने गोलियों को लेकर पटना जा रहे शख्स को गिरफ्तार कर रजौली पुलिस के हवाले कर दिया है।


टीम ने बस के ड्राइवर और खलासी को भी हिरासत में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद गोलियों से पटना में दहशत फैलाने की साजिश अपराधियों द्वारा रची जा रही थी। जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम शराब को लेकर रजौली चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच सामने से आ रही एक बस को उत्पाद विभाग की टीम ने रोका। जांच के दौरान टीम ने एक झोले से 1000 गोलियों को बरामद किया। झोले से  315 बोर की 500 गोली,  .32 बोर की 400 गोली और बंदूक की 100 गोलियां बरामद हुईं।


जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से गोलियों से भरा झोला बरामद हुआ था। उत्पाद विभाग की टीम ने बस के ड्राइवर और खलासी को भी हिरासत में ले लिया है।  उत्पाद विभाग ने बरामद एक हजार गोलियों और गिरफ्तार शख्स को रजौली थाने की पुलिस को सौंप दिया है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शख्स से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


बस से गिरफ्तार शख्स ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसे गोलियों को पटना पहुंचाने के लिए कहा गया था। बड़ी मात्रा में गोलियों के बरामद होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कोलकाता से किसने ये गोलियां पटना पहुंचाने के लिए गिरफ्तार शख्स को दिया था और पटना में गोलियों की डिलीवरी कहां होनी थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें