ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

बिहार: विवाद के बाद पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, भाई के साथ मिलकर खेत में दफना दिया शव; ऐसे हुआ खुलासा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। गयाघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में बिते दिनों पुलिस ने ससुराल से लापता हुए एक युवक के शव खेत से

बिहार: विवाद के बाद पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, भाई के साथ मिलकर खेत में दफना दिया शव; ऐसे हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। गयाघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में बिते दिनों पुलिस ने ससुराल से लापता हुए एक युवक के शव खेत से बरामद किया था। युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को खेद में दफना दिया गया था। 


मृतक युवक की पहचान मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के नवानी गांव निवासी नवीन कुमार सिंह के 33 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई थी। चंदन कुमार बीते 24 नवंबर को दिल्ली से अपने ससुराल बरुआरी गायघाट आया था। इसके बाद 25 नवंबर से मृतक अपने ससुराल से गायब हो गया था। 27 नवंबर को मृतक की पत्नी मनीषा ने चंदन कुमार के गायब होने की सूचना थाने में दी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी, सास और साले को हिरासत में लिया था।


पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसनी सारी सच्चाई बयां कर दी। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसके पति के साथ उसका संबंध ठीक नही था। आये दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन भी दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति चंदन की गला दबा कर हत्या कर दी थी और शव को खेत में दफना दिया था।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता