ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बिहार : विधान परिषद चुनाव से पहले मिला गोलियों का जखीरा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : बिहार में आगामी 4 अप्रैल को विधान परिषद का चुनाव होना है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में चुनाव को प्रभावित करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए ह

बिहार : विधान परिषद चुनाव से पहले मिला गोलियों का जखीरा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में आगामी 4 अप्रैल को विधान परिषद का चुनाव होना है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में चुनाव को प्रभावित करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं। मुजफ्फरपुर में भी विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर के एक खंडहरनुमा मकान से गोलियों का जखीरा मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक साथ 35 गोलियों के मिलने से कई सवाल भी उठने लगे हैं।


बताया जा रहा है कि खंडहर हो चुका मकान बालेश्वर प्रसाद का है जो अब दूसरे मकान में रहते हैं। इस मकान को बालेश्वर प्रसाद करीब 15 साल पहले ही छोड़ चुके हैं और अब वहां कोई नहीं रहता है। इसी खंडहर में सफेद रंग के झोले में गोलियों को छिपाकर रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे और गोलियों को खंडहर में छिपाकर रखा था।


बताया जा रहा है कि खंडहर बन चुका मकान जुआरियों और अवैध धंधेबाजों का अड्डा बन चुका है। शाम होते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अवैध कारोबारी खंडहर में शराब भी छुपाकर रखते हैं। इस खंडहर से पहले शराब की बरामदगी हो चुकी है। यह खंडहर अवैध धंधा करनेवालों के लिए सेफ जोन बन चुका है।


गोलियों का जखीरा मिलने के बाद एसएसपी जयंतकांत ने मामले की जांच का जिम्मा सदर थानाध्यक्ष को दिया है। अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। इस संबंध में मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि जब्त गोलियां 3.15 बोर की हैं, रायफल में इस्तेमाल होती हैं। एमएलसी चुनाव से पहले इतनी गोलियों के बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।