ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

बिहार: ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की अपहरण के बाद हत्या, 5 दिन बाद पोखर में मिली लाश

DESK: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की अपराधियों ने अपहरण कर हत्या कर दी। घटना के पांच दिन बाद शव गांव के पोखर से बरामद किया गया। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कर रहे

बिहार: ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की अपहरण के बाद हत्या, 5 दिन बाद पोखर में मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की अपराधियों ने अपहरण कर हत्या कर दी। घटना के पांच दिन बाद शव गांव के पोखर से बरामद किया गया। परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कर रहे हैं। घटना वैशाली जिले के गोपालपुर पुखरौली की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


बिहार के वैशाली में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वैशाली के पुखरौली गोपालपुर में एक शिक्षक का शव गांव के बाहर पोखर में मिला है। शिक्षक चंदन गांव में ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे जिसके बाद वे गायब हो गये। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया और 5 दिन बाद आज उनकी लाश एक पोखर से मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि मृतक का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। घरवालों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग की वजह से चन्दन का पहले अपहरण किया गया फिर हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया है। परिजनों ने 5 दिन पहले ही चन्दन के गायब होने के सम्बन्ध में स्थानीय थाने को खबर दी थी और कल थाने में गायब चन्दन को लेकर FIR भी दर्ज करायी थी लेकिन चन्दन के गायब होने की FIR दर्ज करने के एक दिन बाद टीचर चंदन की लाश गांव के बाहर पोखर से बरामद हुआ। 


शव मिलने के बाद जांच में खुलासा हुआ की चन्दन किसी लड़की से लगातार बात किया करता था। लड़की गांव की रहने वाली है। परिजनों ने चन्दन के गायब होने और हत्या को लेकर प्रेम-प्रसंग की बात कही है और लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


वैशाली थाने की पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी थी और आज गांव के ही एक पोखर से उसकी लाश मिला है। घटना का कारण परिजन प्रेम प्रसंग बता रहे है। परिजन हत्या की बात कह रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता