ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: ट्रक छोड़ने के एवज में रिश्वत ले रहे थे खनन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने मोहनियां में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने खनन विभाग के पदाधिकारी रंजीत कुमार और कर्मचारी सरफुद्दीन

बिहार: ट्रक छोड़ने के एवज में रिश्वत ले रहे थे खनन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने मोहनियां में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने खनन विभाग के पदाधिकारी रंजीत कुमार और कर्मचारी सरफुद्दीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक ट्रक को छोड़ने के एवज में ट्रक मालिक से एक लाख रुपए की मांग की थी। दोनों रिश्वत के पैसे ले ले रहे थे इसी दौरान निगरानी के हत्थे चढ़ गए।


निगरानी को शिकायत मिली थी कि बालू लदे ट्रकों को छोड़ने के एवज में खनन विभाग के पदाधिकारी रंजीत कुमार और कर्मचारी सरफुद्दीन द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित ट्रक के मालिक ने निगरानी से इसकी शिकायत की थी। निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया और जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।


निगरानी की अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उन्हें लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। जहां पूछताछ के बाद दोनों को निगरानी की अदालत में पेश किया जाएगा।