ब्रेकिंग
पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातपटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बात

बिहार: ट्रेनों में छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ का सोना बरामद, DRI और RPF की कार्रवाई

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां डीआरआई पटना की टीम ने गया स्टेशन पर छापेमारी कर करीब ढाई करोड़ रुपए का सोना बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पटना से गया पहुंची डीआरआई की

बिहार: ट्रेनों में छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ का सोना बरामद, DRI और RPF की कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां डीआरआई पटना की टीम ने गया स्टेशन पर छापेमारी कर करीब ढाई करोड़ रुपए का सोना बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पटना से गया पहुंची डीआरआई की टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान यह सफलता हाथ लगी है। इसम मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।


दरअसल, पटना डीआरआई की टीम को अवैध सोना की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरआई की टीम ने गया स्टेशन पर आरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गाड़ी संख्या 12379 सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस और सियालदह-नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से तीन लोगों गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार लोगों के पास से साढ़े चार किलो विदेशी निर्मित गोल्ड बार बरामद किया गया। बरामद सोना की कीमत दो करोड़ 57 लाख रूपए है। गिरफ्तार सभी तस्करों को डीआरआई की टीम अपने साथ पूछताछ के लिए पटना लेकर चली गई है।