ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी

बिहार: ट्रैक्टर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा; सड़क हादसे में मौत की थी आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में रविवार की सुबह जिस युवक की सड़क हादसे में मौत की बात कही जा रही थी उसकी हत्या हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से एक गोली मिली है। जिसके बाद बेगूसर

बिहार: ट्रैक्टर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा; सड़क हादसे में मौत की थी आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रविवार की सुबह जिस युवक की सड़क हादसे में मौत की बात कही जा रही थी उसकी हत्या हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से एक गोली मिली है। जिसके बाद बेगूसराय एसपी ने इस बात की पुष्टि की है कि युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई है बल्कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। 


बताया जा रहा है कि गुप्ता-लखमीनियां बांध पर जिल्ला के पास से रविवार की एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी ब्रह्मदेव सिंह के 35 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार उर्फ सूरज कुमार के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही थी कि उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क हादसे में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन इसे हत्या बता रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। पुलिस ने शव को एक्सरे कराया तो युवक के शरीर में गोली फंसी नजर आई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के शरीर से एक गोली मिली है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उजला बालू का काला कारोबार हो रहा है। देर रात सिहमा दियारा से बालू लेकर लौट रहा था, इसी दौरान जिल्ला के पास हाईवे और ट्रैक्टर चालक के बीच विवाद हो गया। जिसमें गोली मारने के बाद हादसा का रूप देने के लिए वाहन को शव और जिस साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था, उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या के पहलूओं पर जांच कर रही है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से गोली निकली है। मुफस्सिल थाना को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी से करीब 100 मीटर आगे किसी वाहन के टक्कर घायल हो गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सूरज की मौत गोली लगने से हुई है। इसके बाद मुफस्सिल थानेदार ने घटना की जानकारी देने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ पूछताछ की जा रही है। घटना कहां और कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। हत्या के बिंदु पर जांच पड़ताल चल रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता