ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

बिहार : थानों में जब्त अवैध हथियारों से बनाए जाएंगे खेती के औजार, पुलिस ने कोर्ट से मांगी अनुमति

ARWAL : थानों में जब्त अवैध हथियारों को गलाकर अब पुलिस खेती के लिए औजार बनाएगी। अरवल के एसपी राजीव रंजन ने यह अनूठी पहल की है। इसके लिए अरवल एसपी ने कोर्ट से अनुमति मांगी है।

बिहार : थानों में जब्त अवैध हथियारों से बनाए जाएंगे खेती के औजार, पुलिस ने कोर्ट से मांगी अनुमति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL : थानों में जब्त अवैध हथियारों को गलाकर अब पुलिस खेती के लिए औजार बनाएगी। अरवल के एसपी राजीव रंजन ने यह अनूठी पहल की है। इसके लिए अरवल एसपी ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। पहले जब्त किए गए अवैध हथियारों को नष्ट कर दिया जाता था।


एसपी राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल 30 पुराने मामलों में जब्त हथियारों को गलाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अन्य मामलों में जब्त हथियारों को भी गलाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि थानों के मालखाने में जमा अवैध हथियारों को गलाकर खुरपी, कुदाल, हसिया समेत खेती के अन्य औजार बनाने की तैयारी काफी समय से चल रही है। 


जिला पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों और चौकियों में जब्त अवैध हथियारों की रिपोर्ट मांगी है। अपराधियों से जब्त हथियार मालखाने में वर्षों से बंद पड़े हैं। इसे न तो नीलाम किया जा सकता न ही किसी तरह के इस्तेमाल में लाया जा सकता है। 


ऐसे में मालखानों में जंग खा रहे हथियारों को गलाकर कृषि के लिए औजार बनाने की योजना है।इसके लिए क्रिएशन योजना के तहत जिन मामलों की सुनवाई कोर्ट में पूरी हो चुकी है, उन मामलों में जब्त हथियारों की सूची बनाई जा रही है। ऐसे हथियारों को कोर्ट से अनुमति लेने के बाद पुलिस की निगरानी में गलाकर खेती के औजार बनाए जाएंगे।