ब्रेकिंग
Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦Bihar Holiday Calendar 2027: बिहार में अगले साल कितनी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट✦मजबूत नींव से संवरेगा भविष्य: GOAL के प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम ने विद्यार्थियों को दिखाई सफलता की सही राह✦आरा रिटायर कस्टम अधिकारी हत्याकांड में थानेदार पर गिरी गाज, आरोपितों से सांठगांठ पर SP ने किया सस्पेंड✦पटना में शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, बांस घाट की तीनों मशीनें खराब ✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला

बिहार: थाना से चंद कदम की दूरी पर शख्स की हत्या से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

BUXAR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है और अब उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से घर लौट परे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी

बिहार: थाना से चंद कदम की दूरी पर शख्स की हत्या से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है और अब उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से घर लौट परे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर इस वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है।


मृतक की पहचान कोइरपुरवा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय मलई सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मलई सिंह सोमवार की देर शाम बाजार से अपनी घर वापस लौच रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास मलई सिंह को गोली मारकर फरार हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हुए मलई सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।